spot_img
spot_img
Friday, March 27, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : नशा तस्कर नकटा और पुलिस के बीच मुठभेड़

गदरपुर (महानाद) : खानपुर तिराहे के पास नशा तस्कर नकटा और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई।, दोनों तरफ से चली गोलियों के बीच नकटा घायल हो गया, उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नकटे के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस व 01 मोटर साइकिल स्प्लेंडर बरामद हुई है।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘नशामुक्त/अपराधमुक्त देवभूमि’ के संकल्प को साकार करते एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के नेतृत्व में कोतवाली गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे अभियुक्त शाकिर उर्फ नकटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। उक्त शातिर अभियुक्त अपने नाबालिग बच्चों से भी अवैध नशे (स्मैक) का काला कारोबार करवा रहा था।

आपको बता दें कि दिनांक 24.01.2026 को एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर द्वारा चेकिंग के दौरान करतारपुर रोड तिराहा, पुलिया पर एक स्कूटीको रोका गया, जिसे एक नाबालिग चला रहा था। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिग्गी से स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। नाबालिग द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उक्त स्मैक उसके पिता शाकिर अली उर्फ नकटा व मां शाईन द्वारा किसी व्यक्ति को देने हेतु भेजी गई थी। बरामदगी के आधार पर कोतवाली गदरपुर में धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट व धारा 95 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

आज दिनांक 27.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम कलकत्ती, खानपुर तिराहा के पास अभियुक्त शाकिर उर्फ नकटा ने पुलिस टीम पर फायर कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर कनकट्टा चौराहे से आगे कुईखेड़ी मार्ग पर श्मशान घाट के पास मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान नकटे के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रपुर भेजा गया।

बता दें कि एसएसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद पुलिस द्वारा नशा तस्करों एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान जारी है, ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। नहीं बक्शे जाएंगे अवैध नशे के सौदागर, होगी सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –

➡️ FIR NO-224/16 U/S-392/504/506/452 IPC
➡️ FIR NO-133/16 U/S-323/504/506/452 IPC
➡️ FIR NO-184/17 U/S-8/22 NDPS ACT
➡️ FIR NO-69/18 U/S-307/34 IPC
➡️ FIR NO-161/18 U/S-3/25 A.ACT
➡️ FIR NO-101/21 U/S-8/22 NDPS ACT
➡️ FIR NO-154/22 U/S-147/148/149/307/452/34 IPC
➡️ FIR NO-157/22 U/S-3/25 A.ACT
➡️ FIR NO-195/2023 U/S-2/3 G.ACT
➡️ FIR no. 26/2026 धारा 8/21/60/29 NDPS ACT

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles