spot_img
spot_img
Saturday, October 10, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग मुरादाबाद : समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने की आत्महत्या

मुरादाबाद (महानाद) : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी यादव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डीपी यादव मुरादाबाद से सपा के जिलाध्यक्ष थे। अप्रैल में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटा कर जयवीर सिंह यादव को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया था।

आपको बता दें कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार स्थित अपने आवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं सूचना मिलते ही सपाईयों का डीपी यादव के आवास पर पहुंचना शुरु हो गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles