spot_img
spot_img
Thursday, June 18, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : गढ़ीनेगी बनी नगर पंचायत, ग्रामवासियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आज हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में गढ़ीनेगी को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। ग्राम पंचायत गढ़ीनेगी को नगर पंचायत का दर्जा दिये जाने पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं शहरी विकास मंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

उक्त जानकारी देते हुए लक्ष्मीकान्त एडवोकेट ने बताया कि ग्रामवासी पिछले 10 वर्षों से गढ़ीनेगी को नगर पंचायत बनाये जाने को प्रयासरत थे। उकत क्रम में उन्होंने उक्त मांग को पूर्व दर्जा मंत्री विनय कुमार रुहेला के समक्ष रखा। जिस पर रुहेला ने शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल से ग्रामवासियों की मांग को पूरा करने को कहा। उक्त मांग को वरीयता देते हुए आज राज्य कैबिनेट में प्रस्ताव पास कराकर आधिकारिक तौर पर इसकी अधिसूचना जारी की गई है जिसके लिए वे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल व विनय रुहेला का आभार व्यक्त करते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles