spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

श्रीनगर गढ़वाल से गिरफ्तार हुआ बहुत बड़ा अपराधी नीरज अरोड़ा, 21 जिलों में है वांटेड, 108 मुकदमें हैं दर्ज

महानाद डेस्क : पंजाब पुलिस ने 21 जिलों में वांटेड बहुत बड़े अपराधी नीरज अरोड़ा को उत्तराखंड के श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। उस पर पंजाब में 108 मुकदमें दर्ज हैं। वह पिछले 9 साल से फरार चल रहा था। नीरज थथाई उर्फ नीरज अरोड़ा पर आवासीय या व्यावसायिक प्लॉट देने के बदले लोगों से पैसे वसूलने के आरोप हैं। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था।

मामले की जानकारी देते हुए आईजीपी गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि आरोपी नीरज अरोड़ा के खिलाफ राज्य में लोगों को पैसे या प्लॉट देने का वादा करके कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के लिए 21 जिलों में 108 एफआईआर दर्ज हैं। इनमें 47 फाजिल्का में, 8 फिरोजपुर में, 6-6 पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में, 5-5 रूपनगर, मोहाली और एसएएस नगर में दर्ज की गईं तो वहीं फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और जालंधर कमिश्नरी में 4-4 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

उन्होंने बताया कि अरोड़ा को फरवरी 2016 में फाजिल्का पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद वह जमानत पर छूट गया था। फरवरी 2017 में ईडी ने भी मामले दर्ज किए हैं और उसकी संपत्तियों को कुर्क किया है, जबकि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में उसके खिलाफ कई रिट याचिकाएं लंबित हैं।

डीआईजी रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर रहा था। आरोपी के पास पंजाब और मध्य प्रदेश में 1,200 एकड़ से अधिक जमीन और 1,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 200 आवासीय फ्लैट हैं।

पुलिस ने अरोड़ा को पौडी जिले के श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक लग्जरी कार, मोबाइल फोन और फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles