spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

बड़ी खबर : जसपुर के विनय रुहेला सहित 11 लोगों को मिला धामी सरकार में दायित्व

देहरादून (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जसपुर के विनय रुहेला सहित 11 लोगों को मिला धामी सरकार में दायित्व सौंपे हैं।

बृहस्पतिवार की रात्रि को जारी हुई सूची के अनुसार –

1. विनय रुहेला को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
2. चंडी प्रसाद भट्ट को सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
3. विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
4. श्यामवीर सैनी को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
5. राजकुमार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
6. दीपक मेहरा को उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
7. उत्तम दत्ता को उत्तराखंड मत्स्य पालक विकास अभिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
8. दिनेश आर्य को उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
9. गणेश भंडारी को राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
10. देवेन्द्र भसीन को उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
11. विश्वास डाबर को अवस्थापना अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles