spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

बड़ी खबर : कांग्रेस की महिला विधायक भाजपा में हुई शामिल

लखनऊ (महानाद) : रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। अदिति पिछले काफी समय से भाजपा के करीब दिखाई दे रही थीं। आज वह औपचारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गई। वहीं आजमगढ़ के सगड़ी से बसपा विधायक वंदना सिंह भी आज भाजपा में शामिल हो गईं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे।

बता दें कि पांच बार के विधायक बाहुबली नेता अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह 2017 विधानसभा चुनाव में रायबरेली सदर से कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधायक बनी थी। अखिलेश सिंह का कुछ वक्त पहले निधन हो गया। पिता के निधन के बाद से ही अदिति भाजपा के ज्यादा करीब दिखाई दे रही थीं। विधानसभा में जब-जब वोटिंग करने के मौके मिले अदिति सिंह ने भाजपा के पक्ष में वोट डाला है। कांग्रेस पार्टी भी अदिति की सदस्यता खत्म करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिख चुकी थी।

विदित हो कि रायबरेली भाजपा के लिए सबसे कमजोर इलाकों में से एक है। रायबरेली की सदर सीट भाजपा कभी जीत नहीं पाई। अदिति सिंह के तौर पर भाजपा को एक बड़ा चेहरा हाथ लग गयाा है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ये फैसला भाजपा के लिए अहम साबित हो सकता है।

हाल ही में अदिति सिंह ने कृषि कानूनों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा दिए बयान को लेकर उन पर निशाना साधा था।उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी के पास मुद्दे नहीं हैं। कृषि कानून वापस ले लिए गए हैं, तब भी प्रियंका को परेशानी है। वे आखिर चाहती क्या हैं? उन्हें साफ साफ कहना चाहिए। वे इस मामले पर केवल राजनीति कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles