spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

बड़ी खबर : उत्तराखंड में दो भ्रष्टाचारी अधिकारी सस्पेंड, केंद्र ने दी मंजूरी… 

देहरादून (महानाद) : लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे भारतीय वन सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्र सरकार की अनुमति मिलने के बाद बुधवार शाम को सस्पेंड कर दिया गया। जबकि एक अन्य आईएफएस का ट्रांसफर कर मुख्यालय अटैच कर दिया गया हैं।

वन विभाग के प्रमुख सचिव आर के सुधांशु ने  बताया कि किशन चन्द और सुहाग कुमार को सस्पेंड किया गया है। इससे पूर्व, किशन चन्द के स्वैछिक सेवानिवृत्त सम्बंधित आवेदन को निरस्त कर दिया गया है। इनके खिलाफ राज्य सतर्कता विभाग ने आय से अधिक सम्पत्ति की जांच के लिये सरकार से अनुमति मांगी हुई है। इन दोनों के निलंबन के साथ राष्ट्रीय कार्बेट पार्क के निदेशक राहुल कुमार को मुख्यालय में हॉफ कार्यालय से अटैच किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इन सभी अधिकारियों पर पांखरो वन क्षेत्र में तैनाती के दौरान बड़ी संख्या में बिना अनुमति निर्माण और अवैध कटान में लिप्त होने के आरोप हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles