spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

बड़ी खबर : बस चालकों का होगा पुलिस सत्यापन, ये बसें की जायेंगी सीज

देहरादून (महानाद) : आईएसबीटी परिसर की पार्किंग में खड़ी बस में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के हादसे के बाद रोडवेज प्रबंधन ने बस चालकों का पुलिस सत्यापन कराने का फैसला किया है।

अआपको बता दें कि आईएसबीटी परिसर में किशोरी के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम अपनी धूमिल हुई साख को सुधारने में लग गया है। देहरादून डिपो की सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने सभी कर्मचारियों को पत्र भेजकर कहा है कि निगम के प्रति यात्रियों का जो विश्वास बना है उसे टूटने न दिया जाए। भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए निगम के सभी अधिकारी, कर्मचारी, वाहन स्वामी व अनुबंधित कर्मचारी अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का ठीक ढंग से निर्वहन करें।

उन्होंने कहा कि निगम की छवि को बेहतर बनाने के लिए संकल्प लेना होगा। आईएसबीटी परिसर में कोई भी अनुबंधित वाहन संचालन के निर्धारित समय के अलावा खड़ा न किया जाए। पार्किंग या अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करने पर उसे सीज कर दिया जाएगा। डिपो से संचालित सभी अनुबंधित वाहनों के चालक का पूर्ण विवरण एवं उनके दस्तावेज की एक-एक प्रति रिकॉर्ड में रखी जाए। उनकी पुलिस सत्यापन रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

बता दें कि सामूहिक दुष्कर्म में शामिल उत्तराखंड परिवहन निगम के विशेष श्रेणी परिचालक देवेंद्र कुमार और विशेष श्रेणी चालक राजपाल सिंह की सेवायें समाप्त कर दी गई हैं। परिवहन निगम की कमेटी ने दोनों की सेवा समाप्ति पर मुहर लगा दी है। यह दोनों परिवहन निगम के विशेष श्रेणी कर्मचारी हैं। पहले यह किसी सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से रखे गए थे। बाद में इन्हें विशेष श्रेणी कर्मचारी बनाया गया। विशेष श्रेणी कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई नहीं की जा सकती। इन पर आरोप लगने के बाद परिवहन निगम की कमेटी जांच करती है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पहले इन्हें रूट ऑफ किया जाता है। इसके बाद कमेटी की रिपोर्ट पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाती है। कमेटी ने बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट देकर दोनों की सेवा समाप्त कर दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles