spot_img
spot_img
Monday, October 12, 2026
spot_img

मोटर साइकिल पर आइसक्रीम की तरह बेची जा रही है अवैध शराब

बुलंदशहर (महानाद) : शहर में अवैध शराब खुले में धड़ल्ले से बेची जा रही है। शराब ऐसे बिक रही है जैसे लोग बाइक पर लोग आइसक्रीम बेचते हैं। ऐसे ही एक बाइक पर शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में एक युवक खुलेआम रात में बाइक पर एक प्लास्टिक बैग में शराब बेचता दिख रहा है। वीडियो में रेट को लेकर युवक के साथ कुछ लोगों की नोकझोंक भी हो रही है। वायरल वीडियो शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल के निकट का बताया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि शहर में खुलेआम शराब बिक रही है और आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles