spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

डिजाइन सेंटर के पास बाइक सवार को मौत के घाट उतारने वाला कार चालक गिरफ्तार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कार चालक द्वारा बाइक सवार सुभाष शर्मा को टक्कर मार उसे मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि बीती 19 फरवरी की रात्रि मौहल्ला गौतम नगर निवासी सुभाष शर्मा पुत्र रामप्रसाद शर्मा हरियावाला से अपनी फेब्रिकेशन की वर्कशाॅप बंद कर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद रोड डिजाइन सेंटर के पास विपरीत दिशा से आ रहे कार चालक यूके 18 बी -7113 के चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सुभाष शर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र निगम शर्मा की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने आरोपी कार चालक थाना कुंडा के ग्राम इस्लाम नगर निवासी उस्मान पुत्र जुल्फिकार को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles