विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : भाजपा प्रत्याशी चन्द्रप्रभा ने ब्लॉक प्रमुख काशीपुर पद हेतु आज नामांकन-पत्र दाखिल किया। नामांकन से पूर्व वे अपने समर्थकों के साथ नगर निगम सभागार पहुँचीं और मेयर दीपक बाली के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। वहीं मेयर बाली ने उन्हें माला पहनाकर विजयश्री का आशीर्वाद दिया।

इसके पश्चात जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच मेयर दीपक बाली के नेतृत्व में भाजपा समर्थकों का काफिला ब्लॉक कार्यालय पहुंचा और चन्द्रप्रभा ने अपना नामांकन दाखिल किया। अभी तक के समीकरणों के अनुसार चन्द्रप्रभा का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना लगभग तय माना जा रहा है। यदि ऐसा होता है, तो इसकी सफलता का श्रेय मेयर दीपक बाली की दूरदर्शी रणनीति को जाएगा।
नामांकन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, पीसीयू अध्यक्ष राम मेहरोत्रा, पार्षद विजय बॉबी, अनिल डाबर, लवीश अरोरा, बबली बजाज, जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समरपाल सिंह, प्रियंका अग्रवाल, चौधरी देवेंद्र सिंह, कैलाश प्रजापति एडवोकेट, एडवोकेट कपिल चौधरी, हरिंदर सिंह, राजकुमार यादव, मुकेश चावला, सुशील शर्मा, धीरज वर्मा, सुरेश सैनी, अनिल कुमार, पुष्कर बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस, अर्जुन सिंह, बृजेश पाल, रवि पाल, सतीश शर्मा, देव प्रजापति, पवित्र शर्मा, कृष्ण अग्रवाल, संदीप सिंह, मोनू, मनीष श्रीवास्तव, सतनाम सिंह, हरजिंदर सिंह, प्रकाश नेगी, बीना नेगी, डॉ. यशपाल रावत, प्रधान महेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह जुग्गी, ग्राम प्रधान बरखेड़ी कमलजीत कौर, सर्वेश बाली, मनोज कौशिक, राजू सेठी, अमित सक्सेना, जसवीर सिंह, समीर चतुर्वेदी, अनीता कंबोज, शशि चौहान, बलविंदर सिंह, रणजीत सिंह, सरदूल सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, पूर्व पार्षद दीपचंद जोशी, बलकार सिंह, विनीत चौधरी, मुकेश पाहवा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



