सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : धनगढ़ी नाले के पास एक अनियंत्रित बस ने वहां खड़ी 5 बाइकों को टक्कर मार दी। बस की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये।

आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण धनगढ़ी नाले मे अत्याधिक पानी आने के कारण गर्जिया पुलिसकर्मियो द्वारा वाहनों को धनगढ़ी नाले पर रोका हुआ था, जिसमे कुछ बाइकें भी थी तभी रामगनर की तरफ से आ रही एक बस सं. यूके 04 पीए 0422 के चालक द्वारा नाले पर खड़ी 5 बाइक सं. UK 04K 1846, HP24C1860, UK18H 9373, UK 04T 1590 तथा UK 04T 7031 को टक्कर मारकर कुचल दिया, जिसमें विरेन्द्र शर्मा पुत्र देवीदत्त शर्मा निवासी मनिला विहार, चोरपानी, रामनगर तथा सुरेंद्र सिंह पंवार पुत्र बिशन सिंह पंवार निवासी गंगोत्री विहार, कानियां, रामनगर की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं, दुर्घटना में ललित पाण्डे पुत्र बालादत्त पाण्डे निवासी दुर्गापुरी, विजय टैन्ट हाउस के पास, रामनगर तथा सत्यप्रकाश पुत्र स्व. श्यामलाल निवासी जसपुर घायल हो गये, जिनका इलाज रामनगर चिकित्सालय में चल रहा है।



