spot_img
spot_img
Friday, January 30, 2026
spot_img

भाजपा प्रत्याशी डॉ. सिंघल ने खोला चुनावी कार्यालय, कार्यकर्ता बोले जीत सुनिश्चित

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : 62, विधानसभा क्षेत्र जसपुर में जैसे-जैसे टिकट फाइनल होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे पार्टी प्रत्याशी अपने कार्यालय का उद्घाटन कर चुनावी बिगुल फूंक रहे हैं।
इसी क्रम में आज शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने अपने भाजपा कार्यालय का शुभारंभ सनातन रीति रिवाज से किया। सुभाष चौक के पास स्थित पंजाबी/आनंद विहार कॉलोनी में खुले भाजपा कार्यालय का शुभारंभ पंडित नंदिनी प्रसाद दुबे ने पूजा अर्चना एवं हवन इत्यादि के बाद मंत्रोच्चारण के साथ किया। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों ने हवन में आहुति देकर अपनी भाजपा के प्रति आस्था व्यक्त की।
यहां बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल को दूसरी बार प्रत्याशी बनाकर अपना भरोसा जताया है। भाजपा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान भाजपाइयों ने फूल मालाएं पहनाकर अपने भाजपा प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल का अभूतपूर्व स्वागत किया। सिंघल ने पार्टी हाईकमान एवं भाजपा कार्यकर्ताओं समेत जसपुर क्षेत्र वासियों का धन्यवाद करते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर आभार व्यक्त किया।
भाजपा प्रत्यशी डॉ. सिंघल ने बताया कि वह ‘विकास के मुद्दे’ को लेकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने सभी को साथ लेकर, भेदभाव मिटाकर, रुके हुए विकास कार्य पूरे कराए जाने को लेकर, लोगों में अपना विश्वास व्यक्त किया। सिंघल ने भरोसा दिलाया कि वह जसपुर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे, रुके हुए काम पूरे करेंगे। उन्होंने अन्य नाराज कार्यकर्ताओं एवं संस्था पदाधिकारियों से उनके निवास पर जाकर भेंट की एवं भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें जीत के नारे लगाकर भरोसा दिलाया कि अबकी बार डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ही विधायक बनेंगे। उनकी जीत सुनिश्चित है।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, डॉ. सुदेश चौहान, विनोद कुमार, गुरताज भुल्लर, मनोज पाल, कमल चौहान, विश्वपाल बिश्नोई, गजराज सिंह, राजकुमार चौहान, गुरचरण सिंह तोता, अतुल बंसल, विवेक अग्रवाल, बलराम सिंह तोमर, विजेंद्र सिंह गहलौत, मुकेश कुमार, उमा विश्नोई, खड़क सिंह चौहान, विमलेश गुप्ता, पराग अग्रवाल, सरवन सिंह सिद्धू, अनिल नगर, विकास अग्रवाल, प्रभाष अग्रवाल, जितेंद्र यादव, विकल चौहान, सिद्धार्थ सिंघल, संजय चौधरी, ओम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles