spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन के नेतृत्व में एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित ब्लड बैंक में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस मौके पर इंतजार हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर प्रदेश भर के अल्पसंख्यक मोर्चो द्वारा ‘सेवा ही संगठन है’ की तर्ज पर प्रदेश के समस्त जिलों के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मानवता की जिम्मेदारी समझते हुए पूरे प्रदेश के अंदर रक्तदान शिविरों में रक्तदान कर जनसेवा में भागीदारी कर रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम मेहरोत्रा गुरविंदर सिंह चंडोक, डाॅ. हसन नूरी, तुषार कांत, फारूक अंसारी, फारुख खान, शाहिद सकलानी, फैयाज, अली राजा, अलीजान, इदरीस अहमद, राहत जान, वाहिद अशरफ, मौहम्मद मजीद, नाजिम, डाॅ. आरिफ, शाहनवाज आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles