spot_img
spot_img
Sunday, October 25, 2026
spot_img

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की फॉर्च्यूनर कार चोरी

नई दिल्ली (महानाद) : चोरों के हांसले इतने बुलंद हो गये हैं कि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की लग्जरी फॉर्च्यूनर कार पर ही हाथ साफ कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जेपी नड्डी की पत्नी मल्लिका नड्डा की फॉर्च्यूनर कार को गोविंदपुरी इलाके में रहने वाला उनका ड्राइवर जोगिंदर सिंह चलाता है। विगत 19 मार्च को वह नड्डा की सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार एचपी 03 डी 0021 को एक सर्विस सेंटर पर खड़ी करके खाना खाने गया था। जब वह खाना खाकर लौटकर वापिस आया तो गाड़ी गायब हो चुकी थी।

इसके बाद जोगिंदर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जोगिंदर की शिकायत पर पुलिस ने एर्फआईआर दर्ज कर कार की तलाश शुरु कर दी। सीसीटीवी फुटेज में कार गुरुग्राम की तरफ जाती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन अभी तक कार का पता नहीं चल सका है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles