spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

नकल विरोधी कानून लागू होने की खुशी में भाजपाईयों ने निकाली रैली

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : नकल विरोधी कानून लागू होने की खुशी में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल काशीपुर के तत्वावधान में गर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में मौहल्ला किला से मेन बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक तक आभार रैली निकाली गई।

इस दौरान जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि आज नकल विरोधी सख्त कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार प्रकट के लिए आभार रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून में पहली बार नकल का दोषी पाए जाने वाले अभ्यर्थी को 3 साल की कैद और पांच लाख का जुर्माना। दूसरी बार नकल करते पाए जाने पर 10 साल की कैद व दस लाख का जुर्माना जबकि नकल को लेकर संगठित अपराध की दशा में जेल के साथ ही 10 करोड़ का जुर्माना देना होगा। नकल माफियाओं की संपत्ति सरकार में निहित करने का प्रावधान रखा गया है। वक्ताओं ने कहा कि अब किसी की हिम्मत नहीं होगी कि वह नकल के बारे में भी सोचे इसके अलावा भी कानून में कई प्रावधान नकल रोकने के लिए बनाए गए हैं।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, पीयूसी चौयरमेन राम मेहरोत्रा, नगर निगम महापौर उषा चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक इंतजार हुसैन, सीमा चौहान, आनंद वैश्य, विनीत अरोरा, विवेक अरोरा सनी, लवीश अरोरा, डॉ. गिरीश तिवारी, सुरेश सैनी, सर्वेश शर्मा, अनुज शर्मा, विवेक अरोरा, तुषार अग्रवाल, रोहित नागर, गोवर्धन शर्मा, बीके माहेश्वरी, अविनेश यादव, राजकुमार यादव, रवि प्रजापति पार्षद, अनीता काम्बोज, कविता यादव, विपिन अरोरा, राबिया बेगम, कल्पना राणा, वैशाली गुप्ता, अभिनव राजपूत, रीति नागर, कपिल सैनी, फारुख खान, नीतू गोस्वामी, विकास चौहान, पूनम शर्मा, अमर सिंह रावत, हरस्वरूप सिंह चौहान, रेखा सक्सेना, सुधा रानी, सुभाष शर्मा, मनोज अग्रवाल, घनश्याम सैनी, सचिन ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमारी पार्षद, मंजू यादव, दीपक अग्रवाल बंटी, विनीत चौधरी जैकी, अजय पाल, बृजेश सैनी, पंकज शर्मा, अशोक सैनी आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles