spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

काशीपुर में एसआईआर का काम करहे बीएलओ की पिटाई

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : महेशपुरा में एसआईआर का काम करहे बीएलओ की दो लागों ने पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया।

आदर्श नगर, मुरादाबाद रोड, काशीपुर निवासी यश चौहान पुत्र स्व. हेतराम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह जीआईसी प्रतापपुर में कनिष्क सहायक के पद पर नियुक्त है। दिनांक 20-12-2025 को वह बतौर बीएलओ विधानसमा 63, भाग सं. 76, महेशपुरा पश्चिमी में एसआईआर का कार्य हेतु गया था।

यश चौहान ने बताया कि उसके द्वारा 2003 की वोटर लिस्ट से 2025 की वोटर लिस्ट का मिलान कर मैपिंग की जा रही थी, इसी दौरान उसके द्वारा 4.45 बजे उसके मेरे द्वारा महेशपुरा में एक महिला आशा देवी पत्नी रमेश चंद निवासी मोहेशपुरा से पुछताछ की जा रही थी कि तभी पीछे से उसका बेटा अजय बाबू पुत्र रमेश चंद अपने साथी विजेश पुत्र फतेसिंह के साथ आया ओर उसे मां बहन की गालियां देकर कहने लगा की तू फर्जी बीएलओ है, भाग जा यहाँ से और इतना कहकर दोनों लड़कों ने उसके साथ मारपीट की, जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दे कर वहाँ से भगा दिया।

यश ने कहा कि उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा उसके साथ मारपीट, गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये सरकारी काम में बाधा डाली है अतः उक्त लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाये।

यश चौहान की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अजय बाबू एवं विजेश के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 132, 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई मनोज सिंह धोनी के हवाले की है।

kashipur_city | kashipur_news

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles