spot_img
spot_img
Sunday, May 17, 2026
spot_img

खुशखबरी : बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल बनी एक बेटे की मां

मुंबई (महानाद) : बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल मां बन गई हैं। उन्होंने आज (शनिवार) दोपहर को एक बेटे को जन्म दिया है।

श्रेया घोषाल ने अपने पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ अपने बेटे का स्वागत करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की।

श्रेया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘भगवान ने हमें आज दोपहर बेबी बाॅय के रूप में कीमती आशीर्वाद दिया है। यह ऐसा इमोशन है जो पहले कभी महसूस नहीं किया। शिलादित्य और मैं अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं। बेतादाद दुआओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles