spot_img
spot_img
Tuesday, April 14, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, बजाज फाइनेंस में करता था काम

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : क्षेत्र के चोरपानी में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

बता दें कि नोएडा निवासी योगेंद्र गुप्ता (24 वर्ष) पुत्र राधा किशन गुप्ता रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र चोरपानी में किराए के मकान में रहता था तथा बजाज फाइनेंस कंपनी, रामनगर में नौकरी करता था। आज उसने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपने आप को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles