spot_img
spot_img
Saturday, July 11, 2026
spot_img

गवर्नमेंट हाई स्कूल ठाकुरद्वारा की शिखा चौधरी रही विद्यालय में अव्वल

कांगड़ा/हिमाचल प्रदेश (महानाद) : 5 जुलाई को हिमाचल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा का नतीजा घोषित किया गया। जिसमें सात पैरामीटरों एवं पूर्व परीक्षाओं के आकलन के आधार पर शिखा चौधरी ने 700 में से 635 अंक हासिल कर राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा में प्रथम स्थान हासिल किया है। द्वितीय स्थान संजना (594) तथा तृतीय स्थान खुशबू (586) ने प्रापत किया।

शिखा चौधरी के पिता केवल कुमार तथा माता संजना कुमारी ने बहुत ही खुशी व्यक्त की तथा ठाकुरद्वारा स्कूल का बहुत धन्यवाद किया जो बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य कलात्मक गतिविधियां भी करवाते हैं, जिेसे बच्चों का सर्वांग विकास होता है। मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा तथा अन्य अध्यापकों जैसे राजीव डोगरा, रविंद्र कुमार, ज्योति प्रकाश, आमीन चंद, सुनील कुमार, राकेश कुमार, प्रवीन लता आदि ने बच्चों तथा उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles