पुष्कर धामी सरकार ने मंत्रियों को बांटे जिले के प्रभार, यतीश्वरानंद बने उधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री

0
78

देहरादून (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपने मंत्रियों को जिले के प्रभार सोंप दिये हैं। नवनियुक्त मुख्य सचिव एसएस संधू की ओर से इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र के अनुसार सतपाल महाराज को रुद्रप्रयाग और चमोली जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। डॉ. हरक सिंह रावत को टिहरी, बंशीधर भगत को देहरादून तथा यशपाल आर्य को नैनीताल का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

Advertisement

वहीं विशन सिंह चुफाल को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को पौड़ी, अरविंद पांडे को चंपावत व पिथौरागढ़, गणेश जोशी को उत्तरकाशी का प्रभार सोंपा गया है।

उधर, धन सिंह रावत को हरिद्वार, रेखा आर्य को बागेश्वर और स्वामी यतीश्वरानंद को उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here