spot_img
spot_img
Tuesday, May 26, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : घर से पेट्रोल लेने गये युवक को डंपर ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : घर से पेट्रोल लेने गये युवक का डंपर से एक्सीडेंट हो गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार कॉर्बेट नगर, पूछड़ी रामनगर निवासी करन कुमार पुत्र रमेश कुमार अपने दोस्त मनीष के साथ घर से अपनी बाइक के लिए पेट्रोल लेने को होकर गया था। लेकिन वह बैलपड़ाव पहुंच गया। बैलपड़ाव से वापिस लौटते हुए गेबुआ के पास एक डंपरसे जोरदार एक्सीडेंट हो गया, जिससे करन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, करन की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम बचा मच गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles