spot_img
spot_img
Friday, March 27, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : कल जारी होगी उत्तराखंड के भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट, इनका टिकट है पक्का

विकास अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड में भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा कल की जायेगी। सूत्रों के अनुसार सभी मंत्रियों का टिकट पक्का है। दरअसल नेताओं के आने-जाने के कारण प्रत्याशियों के नामों की घोषणा में देरी हो रही है।
बता दें कि उत्तराखंड में नामांकन 21 जनवरी को शुरु होगा। नामांकन करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी है। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की  जायेगी। नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख 31 जनवरी है। प्रदेश में 14 फरवरी को मतदान किया जायेगा तथा वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles