spot_img
spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img

ब्रेकिंग : स्कूल बस ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को रौंदा, मौत, पुलिस कार्रवाई शुरू

हल्द्वानी (महानाद) : कोतवाली से कुछ दूरी पर नगर निगम के पास स्कूल बस ने रिटायर्ड प्रिंसिपल के स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल को निजी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी। पुलिस बस और चालक को हिरासत में ले लिया है।

 

बताया जा रहा है कि मूल रूप से बागेश्वर जिले के कपकोट निवासी जगत सिंह मर्तौलिया (70) हल्द्वानी स्थित फ्रेंडस कालोनी तल्ली बमौरी में परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार की शाम वह स्कूटी से बाजार को जा रहे थे इस दौरान नगर निगम के पास अनियंत्रित बस ने उनको टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तुरंत उनको निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी।

पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला कि उन्हें बस के अगले पहिए से टक्कर लगी थी। स्कूटी हाथ से छिटकने पर वह पिछले पहिये से टकरा गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles