spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

Breaking: बागेश्वर में बुझाते वक्त बुरी तरह झुलसे पूर्व सैनिक समेत दो भाई, अस्पताल भर्ती…

उत्तराखंड के बागेश्वर गढ़खेत रेंज से बड़ी खबर सामने आई है यहाँ पूर्व सैनिक समेत दो सगे भाई आग बुझाने वक्त बुरी तरह से झुलस गए। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गढ़खेत रेंज के ओखल्सों में खेतों में लगी आग ने दो भाई समेत एक पूर्व फौजी को जख्मी कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पहुंची। बताया जा रहा है कि बागेश्वर के गढ़खेत रेंज के ओखल्सों में किसी व्यक्ति ने अपने खेत में खरपतवार जलाने के लिए आग लगाई थी।

इसी दौरान तेज हवा चली और आग गांव के ही पूर्व सैनिक नारायण सिंह और उनके भाई प्रताप सिंह के घास के लूटे (घास का ढेर या टोली) की तरफ बढ़ने लगी। ऐसे में लूटे बचाने के लिए पूर्व सैनिक लूटे पर चढ़ गए। तभी आग की लपटों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उन्हें बचाने के चक्कर में उनके भाई भी झुलस गए। घायलावस्था में दोनों को बागेश्वर के जिला अस्पताल भर्ती किया गया है।

वहीं अस्पताल के डॉक्टर राजीव उपाध्याय ने बताया कि दोनों का इलाज किया जा रहा है। उनके हाथ, पैर समेत शरीर के अन्य अंग आग से झुलस गया है। इधर, वन विभाग के रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि ओखल्सों में नाप भूमि में लगाई गई आग नारायण सिंह के घास के लूटों की तरफ आ रही थी। उसे बचाने के चक्कर में दोनों झुलस गए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles