बुली बाई ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की नीलामी करने के मामले में रुद्रपुर से 18 साल की युवती गिरफ्तार

0
588

रुद्रपुर (महानाद) : ‘बुली बाई’ ऐप पर नामचीन मुस्लिम महिलाओं की नीलामी करने के मामले में मुंबई पुलिस ने मंगलवार को रुद्रपुर से एक 18 साल की युवती को गिरफ्तार किया है। युवती पर आपत्तिजनक ‘बुली बाई’ ऐप में कथित रूप से संलिप्त होने के आरोप हैं। हालांकि अभी मुंबई पुलिस ने युवती की भूमिका पर खुलकर नहीं बताया है। लेकिन माना जा रहा है कि इस ऐप की मास्टरमाइंड यही युवती है, जिसने ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की थी और कथित तौर पर नीलामी की। मुंबई पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि आखिर इसनेे ऐसा क्यों किया?
उक्त मामले में जानकारी देते हुए उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 12वीं पास एक 18 साल की छात्रा को उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। मुंबई पुलिस की टीम और युवती अभी भी उत्तराखंड में हैं और मुंबई से महिला पुलिस अधिकारियों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
बता दें कि अभी तक बुली बाई ऐप प्रकरण में आरोपी छात्रा की सटीक भूमिका स्पष्ट नहीं है। मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने उसकी कथित भूमिका के बारे में कोई विवरण देने से इनकार कर दिया है। डीजीपी अशोक कुमार ने लड़की की गिरफ्तारी की पुष्टि की, उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस उस टीम का हिस्सा नहीं थी जिसने उससे पूछताछ की थी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी युवती से पूछताछ नहीं की है। क्योंकि जांच मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही है। वही इस मामले के विवरण के बारे में जानती है।
डीजीपी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार करने के लिए एक महिला कांस्टेबल को भेजकर केवल मुंबई पुलिस को सहायता प्रदान की है क्योंकि उनकी टीम में उनके साथ कोई महिला अधिकारी नहीं थी।
वहीं, मुंबई पुलिस ने इसी मामले में इससे पहले कर्नाटक में सिविल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के 21 साल के छात्र विशाल कुमार झा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। विशाल को 10 जनवरी तक मुंबई पुलिस की रिमांड में भेज दिया गया है। वहीं कोेर्ट में पेशी के दौरान विशाल ने कहा कि उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है।
क्या है बुली बाई ऐप –
श्बुली बाईश् एक ऐसा ऐप है जिसे Github API पर होस्ट किया गया था। हाल ही में इस ऐप का सोशल मीडिया पर प्रचार किया गया था। जिसमें नामचीन मुस्लिम महिलाओं की फोटो को उनकी बिना अनुमति के अपलोड कर लोगों को उनकी नीलामी का विकल्प दिया गया था। ऐप का विरोध शुरू होने के बाद अब इसे हटा दिया गया है और इससे जुड़े एक ट्विटर अकाउंट को भी सस्पेंड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here