spot_img
spot_img
Thursday, May 7, 2026
spot_img

डिग्री कॉलेज के पास कार ने मारी बाइक को टक्कर, दो युवक घायल

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : डिग्री कॉलेज के पास एक अनियंत्रित कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार फैज तथा अरशद निवासी गूलरघट्टी, रामनगर गंभीर घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में सरकारी चिकित्सालय लाया गया जहां प्रारंभिक इलाज के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया। वहीं कार सवार कार को वहींछोड़कर फरार हो गये।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि कार में तीन लोग सवार थे। जो नशे में बताए जा रहे हैं तथा कार की स्पीड तेज होने के साथ-साथ गलत साइड से आ रही थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles