रुद्रपुर (महानाद) : पुलिस ने जोमैटो पर हिन्दू नाम से बिरयानी बेच रहे मुस्लिम दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
शांति कालोनी, रुद्रपुर निवासी रवि चन्द्रा पुत्र गेंदन लाल चंद्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके द्वारा जोमैटो एप पर सौरभ चिकन बिरयानी नाम से चिकन बिरयानी ऑर्डर की गई, जिसकी लोकेशन त्रिशूल चौक दिखा रहा था। जब उसे संदेह हुआ कि त्रिशूल चौक पर कोई हिंदू रेस्टोरेंट नहीं है तो उसने इसकी जानकारी अपने मित्र विक्की, राघव, प्रदीप मेहता, आदित्य पांडे को दी।
रवि चन्द्रा ने बताया कि जानकारी मिलते ही साथियो ने बिना समय गंवाए लोकेशन पर जाकर जांच करने की बात कही तथा सभी लोग लोकेशन पर पहुंच कर जोमैटो राइडर का इंतजार करने लगे। थोड़ी देर में जोमैटो राइडर इंडियन रेस्टोरेंट पर आकर ऑर्डर लेने लगता है, जिसको हम रंगे हाथों स्टेट बैंक के सामने त्रिशूल चौक के पास इंडियन रेस्टोरेंट से उसका आर्डर लेते हुए लाइव लोकेशन व अपने आंखों से देखने के बाद वे लोग गाड़ी से उतरकर इंडियन रेस्टोरेंट पर गए।
रवि चन्द्रा ने बताया कि उनके द्वारा रेस्टोरेंट के मालिक से नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम राशिद बताया तथा दुकान का नाम इंडियन रेस्टोरेंट था, जबकी उसने सौरभ चिकन बिरयानी नाम से ऑर्डर किया था। राशिद द्वारा हिंदू धर्म के लोगों को धोखा देने से आक्रोश है। वह जानबूझकर अपनी पहचान छुपा कर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जोमैटो पर हिंदू नाम की सौरभ चिकन बिरयानी नाम से रेस्टोरेंट चला कर हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा था और लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था।
रवि चन्द्रा ने इंडियन रेस्टोरेंट के मालिक राशिद व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जोमैटो सौरभ चिकन बिरयानी के स्वामी पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। जिसके बाद पुलिस ने इंडियन रेस्टोरेंट के मालिक राशिद व सौरभ चिकन बिरयानी के मालिक के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(2) (पूर्व में 420) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई धीरज टम्टा के हवाले की है।
आपको बता दें कि मामले की जानकारी मिलने के बाद विधायक शिव अरोरा ने एसपी क्राइम से मिलकर पहचान छिपाकर व्यापार करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाने की मांग रखी और इंडियन रेस्टोरेंट के मालिक राशिद के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की थी। विधायक ने कहा कि देवभूमि में लेंड-जिहाद, लव-जिहाद के बाद बिरयानी-जिहाद को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, हिन्दुओं की भवनाओं के साथ खिलवाड़ रुद्रपुर मे नहीं चलेगा।



