spot_img
spot_img
Saturday, May 30, 2026
spot_img

खत्री सभा काशीपुर ने धूमधाम से मनाया वैशाखी का पर्व

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मंगलवार 14 अप्रैल को श्री खत्री सभा काशीपुर द्वारा वैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया।

आपको बता दें कि वैशाखी के उपलक्ष्य में खत्री सभा काशीपुर में 14 अप्रैल 2026 को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें खत्री समाज के महिला-पुरुषों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस दौरान खत्री सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक दूसरे को बैसाखी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. नरेश मेहरोत्रा ने इंटर टॉपर सिद्धांत मेहरोत्रा एवं हाई स्कूल टॉपर कनिष्क मेहरोत्रा को पुरुस्कृत किया। वहीं डॉ. इला मेहरोत्रा ने खत्री समाज की वरिष्ठ सदस्या रागिनी मेहरोत्रा को सम्मानित किया गया।

इस दौरान राम मेहरोत्रा, बीना मेहरोत्रा, अध्यक्ष शरद मेहरोत्रा, सचिव अर्पित मेहरोत्रा, संदीप सहगल, पंकज टंडन, प्रदीप मेहरोत्रा, राजीव कुमार मेहरोत्रा, काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अजय टंडन, अपूर्व मेहरोत्रा, कैलाश सरन मेहरोत्रा, हर्षवर्धन सारस्वत, स्वतंत्र मेहरोत्रा, संजय टंडन, विनीत मेहरोत्रा, विवेक मेहरोत्रा, राकेश मेहरोत्रा, विनोद कुमार मेहरोत्रा, सुनील मेहरोत्रा, मधु मेहरोत्रा, अनूप मेहरोत्रा, वंश टंडन, सागर मेहरोत्रा, प्रिया टंडन, शोभा मेहरोत्रा, शशि मेहरोत्रा, शालनी मेहरोत्रा, रितु मेहरोत्रा, उमा मेहरोत्रा, रागिनी मेहरोत्रा, आंचल मेहरोत्रा, ममता मेहरोत्रा, शिल्पी मेहरोत्रा, गौरिका मेहरोत्रा, कामनी मेहरोत्रा, पूनम मेहरोत्रा आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles