spot_img
spot_img
Thursday, April 16, 2026
spot_img

जसपुर विधायक द्वारा महाराजा अग्रसेन का अपमान करने से गुस्साये वैश्य समाज ने की माफी मांगने की मांग

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : जसपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा अग्र कुल गौरव महाराजा अग्रसेन का अपमान करने से गुस्साये वैश्य समाज ने आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर विधायक से माफी मांगने की मांग की।

रामनगर रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता आशीष गुप्ता ने कहा कि जसपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा महाराजा अग्रसेन के बारे में अपमानजनक शब्द कहे जाने की वे कड़ी निंदा करते हैं। विधायक मुस्लित समाज को खुद करने के लिए हिन्दू समाज को बांटने का कार्य कर रहे हैं, यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

आशीष गुप्ता ने सभी महापुरुष सर्व समाज के होते हैं और देश व समाज की भलाई के लिए इस धरती पर जन्म लेते हैं। विधायक की ऐसी भाषा को आगे से बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

इस दौरान योगेश जिंदल, जेपी अग्रवाल, सुरेश गोयल, देवेंद्र जिंदल, एसपी गुप्ता, एमपी गुप्ता, योगेश जैन, सुरेश गोयल, शक्ति अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, एसके अग्रवाल, शेष कुमार सितारा, सनत पैगिया, कौशलेश गुप्ता सहित भारी संख्या में वैश्य समाज के लोग मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles