spot_img
spot_img
Saturday, May 30, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : 24 साल की बांग्लादेशी युवती गिरफ्तार

ऋषिकेश (महानाद) : अवैध रूप से भारत में रह रही 1 24 साल की बांग्लादेशी युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि दिनांक 15.04.2026 को एलआईयू, देहरादून से प्राप्त गोपनीय एवं विश्वसनीय सूचना पर एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा संयुक्त पुलिस टीमें गठित कर अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशी नागरिक की तलाश हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गठित टीमों द्वारा सघन चेकिंग के दौरान नटराज चौक क्षेत्र में डग रोड स्थित गेट नंबर-3 के पास एक संदिग्ध युवती को चिन्हित कर पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।

पूछताछ के दौरान युवती ने अपना नाम रीना उर्फ रीता, निवासी जिला सरियातपुर, ढाका (बांग्लादेश) बताया। उसने बताया कि वह लगभग एक माह पूर्व एक व्यक्ति रिपोन के माध्यम से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर यहां रह रही थी। उक्त व्यक्ति ने उसे सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर भारत में रोजगार दिलाने का प्रलोभन दिया था तथा दिनांक 13.04.2026 का दिल्ली से ऋषिकेश का बस टिकट दिया गया था। पूछताछ में यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि युवती द्वारा पश्चिम बंगाल में फर्जी कागजात तैयार कर आधार कार्ड बनवाया गया है, जिसका उपयोग उसके द्वारा भारत में अपनी पहचान छिपाने हेतु किया जा रहा था।

युवती द्वारा भारत में अवैध प्रवेश, फर्जी दस्तावेजों का उपयोग एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता होने पर गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस, पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 3 तथा विदेशी/आव्रजन अधिनियम 2025 की धारा 14 के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

नाम/पता युवती –
रीना उर्फ रीता पत्नी जुलहस पिता रियाज, निवासी गाँव-चोर्दुपुरिया शाकीमाली मातवर कांदी थाना-जजीरा, जिला सरियातपुर ढाका डिवीजन बांग्लादेश

बरामदगी –
1-बांग्लादेश का राष्ट्रीय पहचान पत्र
2-भारतीय आधार कार्ड (फर्जी)
3-बांग्लादेश नागरिकता प्रमाण पत्र की छायाप्रति
4- 1 मोबाइल फोन

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles