spot_img
spot_img
Friday, April 17, 2026
spot_img

किसान जल्दी करा लें ‘फार्मर डिजिटल आईडी’ तैयार, इसके जरिए ही मिलेगी खाद

रुद्रपुर (महानाद) : मुख्य कृषि अधिकारी उधम सिंह नगर ने जिले के किसानों से अपनी ‘फार्मर डिजिटल आईडी’ जल्दी तैयार कराने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं (उर्वरक सहित) का लाभ फार्मर डिजिटल आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) के आधार पर ही मिलेगा।

आपको बता दें कि मुख्य कृषि अधिकारी उधम सिंह नगर ने जिले के किसानों से अपनी ‘फार्मर डिजिटल आईडी’ जल्दी तैयार कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं (उर्वरक सहित) का लाभ फार्मर डिजिटल आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) के आधार पर ही मिलेगा, इसलिए किसान तत्काल अपनी आईडी तैयार करा लें।

उन्होंने बताया कि फार्मर डिजिटल आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) के लिए कृषि विभाग/उधान विभाग/गन्ना विभाग/मत्स्य विभाग/डेयरी विकास विभाग/ग्राम्य विकास विभाग/पंचायत राज विभाग के कर्मचारीगण दिनांक 15/04/2026 से 30/04/2026 तक गांव/पंचायत में कैम्प करेंगे। किसान अपनी फार्मर डिजिटल आईडी ( फार्मर रजिस्ट्री) जन सेवा केंद्र (सीएचसी) के माध्यम से भी करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जनपद में फार्मर डिजिटल आईडी ( फार्मर रजिस्ट्री) तैयार कराने के लिए 172 कर्मचारियों को ऑपरेटर नियुक्त किया गया है। तहसील स्तर पर एक अधिकारी को नोडल नामित किया गया है। जनपद स्तर पर अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/ मुख्य विकास अधिकारी प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। इस सम्बन्ध किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के कर्मचारीगण एवं अधिकारीगण से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles