spot_img
spot_img
Wednesday, July 15, 2026
spot_img

बिना कारण उखाड़ी गई स्ट्रीट लाइटें फिर से लगायें : चरनजीत सिंह चन्नी

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह चन्नी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बिना कारण उखाड़ी गई स्ट्रीट लाइटें फिर से लगाने की मांग की है।

जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि ग्राम पंचायत श्याम नगर में जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत ग्राम प्रधान अर्चना के प्रयासों से स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई थीं ताकि रात्रि के समय ग्राम में पर्याप्त रोशनी बनी रहे, ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो तथा जंगली जानवरों और चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। दुर्भाग्यवश, बिना कोई स्पष्ट कारण बताए विधुत विभाग द्वारा इन स्ट्रीट लाइटों को उखाड़कर अपने कार्यालय में जमा करा लिया गया, जिससे ग्रामवासियों में चिंता, नाराज़गी और भय का माहौल बन गया।

चरनजीत सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलते ही उन्होंने विद्युत उपखंड अधिकारी के कार्यालय पहुँचकर पूरे मामले से उन्हें अवगत कराया। साथ ही विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विनीत सक्सेना से फोन के माध्यम से वार्ता कर इस समस्या के शीघ्र समाधान कराये जाने की मांग की। विभाग के अधिशासी अभियंता (ईई) ने आश्वासन दिया है कि मामले का समाधान करते हुए ग्राम पंचायत श्याम नगर में पुनः स्ट्रीट लाइटें स्थापित करा दी जाएँगी, जिससे गाँव में फिर से रोशनी और सुरक्षा का वातावरण स्थापित होगा।

जिला पंचायत सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी ने ग्राम वासियों से समय-समय पर विभागीय समस्याओं के समाधान के निराकरण हेतु आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह चन्नी ने समस्त ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों से विभिन्न विभागों से सम्बंधित समस्याओं के समाधान हेतु उनसे संपर्क करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी ग्रामीण व्यक्ति उनसे अपनी किसी भी विभाग की समस्या के समाधान को लेकर संपर्क कर सकता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles