spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में किया हिंदू शक्ति द्वारा आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): प्रदेश के तेजतर्रार युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज शाम हिंदू शक्ति द्वारा द्रोणा सागर में आयोजित द्वितीय भव्य दीपोत्सव 2022 के तहत ‘एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पित’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क नजर आया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष हेलीकॉप्टर शाम 4ः45 बजे आईजीएल के हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद शाम 5 बजे धामी ने तीर्थ द्रोणा सागर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के उपरांत वहां जय श्रीराम के उद्घोष के नारों के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भारी भरकम माला पहनाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने वहां मौजूद जनता का अभिवादन करते हुए दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थ द्रोणा सागर में पहुंचकर दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहां पर दीप जलाकर तीर्थ द्रोणा सागर को रोशन कर दिया। इसके उपरांत उन्होंने वहां स्थित मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि सन 2025 में राज्य की 25 वर्षगांठ तक प्रदेश को श्रेष्ठ राज्य बनाना है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में मंदिरों का कायाकल्प किया जा रहा है। उत्तराखंड में भी केदारनाथ के कायाकल्प के बाद अब बदरीनाथ के कायाकल्प की तैयारियां शुरु हो गई हैं। श्री हेमकुंड साहिब में 13 किमी. लंबे रोपवे का निर्माण कार्य किया जायेगा। धामी ने कहा कि तीर्थ द्रोणासागर के ताल का भी जीर्णोद्धार करवाया जायेगा।

मंच संचालन मनोज कौशिक ने किया।

कार्यक्रम के समापन के उपरांत धामी अपने गृह जनपद खटीमा के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर जिले के जिला अधिकारी, एसएसपी के अलावा भारी पुलिस बल द्रोणा सागर स्थल पर अपनी पैनी नजर गड़ाए हुए था। मुख्यमंत्री के प्रस्थान करने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

कार्यक्रम स्थल पर मंचासीन मुख्यमंत्री के अलावा वन निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, दीपक बाली, जसपुर के पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, भाजपा के वरिष्ठ नेता राम मल्होत्रा, गुरविंदर सिंह चंडोक, मेयर उषा चौधरी, दर्जा राज्य मंत्री मुकेश कुमार, संजय भाटिया, गांधार अग्रवाल के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles