spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

समर स्टडी हॉल में बच्चों को लगी कोरोना की वैक्सीन

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : समर स्टडी हॉल कुंडेश्वरी में कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शविर का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर एवं विद्यालय की अध्यक्षा एवं चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट कोविड-19 कोरोना अवेयरनेस एंड वैक्सीनेशन कमेटी मुक्ता सिंह ने एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय काशीपुर प्रशासन के सहयोग से किया।

टीकाकरण कैंप में लगभग 100 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया, जिसमें 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए कोरवी की प्रथम डोज एवं कोविशील्ड की बूस्टर डोज लगाई गई। खास बात यह रही कि बच्चों में कोरोना वैक्सीन लगवाने में उत्साह देखा गया। तभी तो सुई लगने के बाद भी उनके मुंह से उई की आवाज नहीं निकली। आमतौर पर बच्चे सुई (इंजेक्शन) लगवाने में हिचकिचाते हैं। लेकिन कोरोना वैक्सीन उत्साह के साथ लगवा रहे है। वैक्सीन लगवाते वक्त फोटो खिंचवाने का भी अलग ही जोश दिखाई दिया।

शिविर में विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के अभिभावक के साथ-साथ काशीपुर कुंडेश्वरी व आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भी टीकाकरण का लाभ उठाया। सभी लाभान्वित लोगों ने विद्यालय में शिविर लगवाने हेतु विद्यालय का आभार व्यक्त किया। स्कूल अध्यक्षा मुक्ता सिंह व प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने सभी का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर स्कूल के सचिव अनुराग कुमार सिंह, मनु अग्रवाल, नेहा पंत, निशा शर्मा, एकता भाटिया, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles