spot_img
spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img

क्लीन एंड ग्रीन ने 24 घंटे में की बैडमिंटन खिलाड़ी को जापान जाने में मदद

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : क्लीन एंड ग्रीन संस्था ने आर्थिक रूप से कमजोर एक बैडमिंटन खिलाड़ी को टोक्यो, जापान में होने वाले पैरा ओलंपिक प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 24 घंटे के अंदर व्यवस्था कर दी।

बता दें कि दुर्गा कॉलोनी निवासी रमेश बरेठा के पुत्र बैडमिंटन खिलाडी चिराग बरेठा की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर उसके परिजनों ने जब संस्था के लोगों से मदद के लिए कहा तो क्लीन एंड ग्रीन के प्रदेशाध्यक्ष विक्की कुमार सौदा ने वन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री कैलाश चंद्र गहतोड़ी को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने युवा खिलाड़ी चिराग बरेठा को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और संस्था द्वारा 24 घंटे के भीतर ही चिराग को टोक्यो जाने कि व्यवस्था करवा दी।

प्रदेशाध्यक्ष विक्की कुमार सौदा ने बताया कि प्रदेश के हर खिलाडी का भविष्य उज्जवल करने के लिए व देश का नाम ऊंचा करने के लिए संस्था द्वारा आगे भी मदद की जाएगी।

चिराग को सहयोग करने वालो में संरक्षक दीपक बाली, संरक्षक श्रीपाल जैन, प्रदेश अध्यक्ष विक्की कुमार सौदा, केपी सिंह, पवन टिन्नी, प्रदेश सचिव मनीष सपरा, ओमप्रकाश विश्नोई आदि शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles