spot_img
spot_img
Monday, July 13, 2026
spot_img

उत्तराखंडः अशासकीय स्कूलों में प्रधानाचार्य और शिक्षकों की भर्ती पर रोक..!

Uttarakhand News: युवाओं के लिए बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग ने अशासकीय स्कूलों में प्रधानाचार्य और शिक्षकों की चल रही भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि विभाग को लगातार भर्ती में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक माह पहले हुई बैठक में शिक्षा महानिदेशक ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया रोकने के मौखिक निर्देश दिए थे। लेकिन भर्ती प्रक्रिया रुकी नही। जिसके बाद अशासकीय स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।

बताया जा रहा है कि इस संबंध में पहले भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। यदि इसके बाद भी किसी जिले में शिक्षक भर्ती हो रही है तो संबंधित जिले के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जल्द ही इसका लिखित आदेश जारी कर दिया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles