spot_img
spot_img
Saturday, July 11, 2026
spot_img

जसपुर : सरकारी अस्पताल में हुआ विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सरकारी अस्पताल) में सेवा सप्ताह के अंतर्गत एक दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर धीरेन्द्र मोहन गहलोत की अगुवाई में आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य केंद्र जसपुर के साथ-साथ जिला चिकित्सालय रुद्रपुर एवं उप जिला चिकित्सालय काशीपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले विभिन्न प्रकार के मरीजों का उपचार किया गया।

शिविर का शुभारंभ विधायक आदेश चौहान द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर सीएमएस डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलोत ने बताया कि आयोजित शिविर में 1137 रोगियों का पंजीकरण कर उपचार किया गया। जिसमें बीपी, शुगर से ग्रस्त रोगी, गर्भवती महिलाओं, मानसिक रोग से ग्रस्त रोगी, हृदय रोगी, हड्डी रोग से ग्रस्त रोगी आदि की जांच, एक्स-रे एवं दवाई निशुल्क कर लाभान्वित किया गया।

उक्त शिविर में डॉ. सोनम जैन स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. कीर्ति मेहरा फिजिशियन, डॉ. राजीव पुनेठा बाल लोग विशेषज्ञ, डॉ. तनुज सिंह तोमर सर्जन, डॉ. आशु सिंघल ऑर्थाेपेडिक, डॉ. गीतांजलि नेत्र विशेषज्ञ, डॉ. जितेंद्र, डॉ. अर्पित, अविरल चौहान, महिला डॉ. मेहताब, डॉ. हर्षिता, डॉ. संयम, साजिद, राहुल, रवि, राकेश आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर में विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत सीएचओ, आशा फैसिलिटेटर, विभिन्न क्षेत्रों से आशाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles