spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

क्लीन एंड ग्रीन संस्था ने किया वरिष्ठ व्यापारी अश्वनी छाबड़ा का जोरदार स्वागत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा व्यापार मित्र का गठन किया गया है, जिसमें काशीपुर से अश्वनी छाबड़ा को ‘व्यापार मित्र सदस्य बनाया गया है। ज्ञात रहे कि कुमाऊं में केवल एक ही सदस्य मनोनीत किया गया है, जो कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल में काफी समय से सक्रिय रुप से कार्य करने वाले अश्वनी छाबड़ा हैं।

मुख्यमंत्री धामी द्वारा अश्विी छाबड़ा को व्यापार मित्र सदस्य बनाये जाने पर काशीपुर से लेकर कुमाऊं में व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। व्यापारियों ने उनका स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

इस मौके पर आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला सचिव एवं क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर के प्रदेश अध्यक्ष विक्की राजकुमार सौदा, जिला उपाध्यक्ष मनीष सपरा, क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर के प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई, जिला सचिव खेम चंद प्रजापति एवं उनकी टीम के सुरेंद्र सिंह, प्रिंस अरोड़ा, हरजिंदर सिंह, राजेंद्र यादव, सुरजीत सिंह एवं दर्जनों संगठनों के लोगों ने अश्वनी छाबड़ा को पगड़ी व फूल माला पहनाकर, गले में भगवा पटका डाल कर स्वागत किया एवं ढोल बजाकर खुशियां मनाई व हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दीं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles