spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा विधायक का पुतला

रिम्पी बिष्ट
हल्दूचौड़ (महानाद) : प्रदेश कांग्रेस के आवाहन एवं जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के निर्देश पर हल्दूचौड मुख्य चौराहे पर ब्लॉक अध्यक्ष हल्दुचैड़ कैलाश चंद्र दुम्का की अध्यक्षता में हरिद्वार के ज्वालापुर से विधायक सुरेश राठौर का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा का यह कोई नया कारनामा नहीं है। भाजपा नेताओं ने बार-बार इसी तरह से मातृशक्ति का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति का विधानसभा का सदस्य बने रहना औचित्यपूर्ण नहीं है और उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त होनी चाहिए।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश दुम्का ने आए सभी कांग्रेसी साथियों का धन्यवाद किया। साथ ही सरकार और उसके जनप्रतिनिधियों के गलत कारनामों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए समय-समय पर दिए सहयोग हेतु धन्यवाद दिया तथा भविष्य में इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नंदकिशोर कपिल, रमेश चंद्र तिवारी, डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट, जिला प्रवक्ता कैलाश चंद्र बमेटा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भास्कर भट्ट, मोहन सिंह जीना, दया किशन बमेटा, किसान कांग्रेस महासचिव हेमवती नंदन दुर्गापाल, ग्राम प्रधान रमेश जोशी, पूर्व प्रधान बालादत्त खोलिया, जीवनचंद्र दुम्का, कैलाश चंद्र दुम्का, महिला ब्लॉक अध्यक्ष जया कविदयाल, आशा भट्ट, दया किशन कबडाल, खिमानंद दुम्का, पुरषोत्तम जोशी, ललित मोहन डोंडीयाल, नवीन चंद्र दुम्का, हरिश्चंद्र दुम्का, चंद्र बल्लभ खोलिया, रेवाधर भट्ट, कमलेश बमेटा, मुकेश चंद्र दुर्गापाल, चंद्रशेखर कबडाल आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles