spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

काशीपुर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेसियों ने प्रचार किया तेज

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह के पक्ष में नगर व ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विकासपरक सोच से मतदाताओं को अवगत कराते हुए अन्य किसी भी पार्टी के बहकावे में न आकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आवाहन किया।
आज महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट के नेतृत्व में राजू छीना, सुभाष पाल, नितिन कौशिक, राशिद फारुखी, रोशनी बेगम, संजय रावल, राजीव चौधरी, अशोक सिंह व गौतम मेहरोत्रा आदि कांग्रेसियों ने ग्राम पैगा, शिवलालपुर, बघेलेवाला, गुलड़िया आदि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार किया।
वहीं, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान के नेतृत्व में मुक्ता सिंह, मंसूर अली मंसूरी, सुहेल, कमल राजपूत, उमेश जोशी, इंदर सिंह, जयसिंह गौतम, जफर मुन्ना, शंकर टम्टा, अभिषेक शर्मा ने ग्राम कचनाल गोसाईं व कुआंखेड़ा में तो कांग्रेस नेत्री अलका पाल के नेतृत्व में संजय सेठी, मोहित चौधरी, अमित गांधी, ओमप्रकाश, रीना माथुर, सीमा व शीला ने झंझेड़ीवाला, रामजीवनपुर, गोपीपुरा में जनसम्पर्क किया।
वहीं, प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह की पत्नी कामाक्षी सिंह के साथ पूनम जोशी व लता शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं की टीम धुआंधार चुनाव प्रचार करने में जुटी है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जनसाधारण को देश व प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से रूबरू कराते हुए इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आहवान करते हुए समझाया जा रहा है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब देकर आम जन का भला कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।
इधर, कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह जहां भी जा रहे हैं, मतदाता उनका माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग, समर्थन और वोट देने का भरोसा दिला रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles