कांग्रेस कार्यकर्ता ही दूर करेंगे काशीपुर में कांग्रेस विधायक का सूखा : हरीश रावत

0
231

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कांग्रेस चुनाव समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार देर शाम काशीपुर पहुंचे और रामनगर रोड स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता के दौरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में काशीपुर के ही कार्यकर्ता यहां से चुनाव लड़ेंगे और एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव लड़ाकर जिताएंगे। उन्होंने कहा कि काशीपुर की जनता को जो कांग्रेस का विधायक देखने का सूखा है उसे दूर करेंगे।

Advertisement

हरीश रावत ने कहा कि जिस तरीके से कांग्रेस ने पंजाब में एक दलित कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाकर नया इतिहास बनाया है, उसी प्रकार काशीपुर में भी होगा। क्योंकि, पूर्व में गंगा किनारे आयोजित हुए बैठक में गंगा मां से शक्ति मांगी थी कि हे गंगे मईया पंजाब जैसे उत्तराखंड में भी दलित के बेटे को मुख्यमंत्री बनाए। उन्होंने अपनी बात पर आज भी अटल रहने का दावा किया।

रावत ने बताया कि किसान और लोकतंत्र विरोधी सरकार के खिलाफ बाजपुर से सुबह 11 बजे से सीतापुर तक मार्च निकाला जाएगा। यूपी पुलिस ने सीतापुर में प्रियंका गांधी को असंवैधानिक तरीके सेबंध क बना कर रखा हुआ था उसके विरोध में सीतापुर तक मार्च करना वाले थे लेकिन उस मार्च को अब लखीमपुर खीरी तक लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मांग है कि तीनों कृषि कानूनों को तत्काल रद्द किया जाए। ये कानून भारत विरोधी हैं क्योंकि, भारत गांव में बसता है और गांव में किसान रहते हैं। इसी को लेकर किसान विरोध कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी में किसान कृषि कानून का विरोध कर रहे थे इसी दौरान किसानों को कुचल कर मारा गया। यह हत्या है इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री और उनके बेटे दोनों शामिल हैं। क्योंकि, हादसे से पहले उनकी धमकी थी कि किसानों को हम सुधार देंगे। तो हमारी भी अब दो मांगे हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री को बर्खास्त करके कर किसानों के हत्यारे को गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही कृषि कानूनों को रद्द किया जाए।

हरीश रावत ने कहा कि उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड में लोकतंत्र खतरे में हैं। अब इस मार्च का उद्देश्य लोकतंत्र और किसान एवं खेती बचाना अति आवश्यक है। बृहस्पतिवार को बाजपुर से लखीमपुर खीरी तक मार्च किया जाएगा। दुर्भाग्य है कि उत्तराखंड सरकार किसानों और विद्युत कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय कर रही है। यह लोकतंत्र पर प्रहार है। जिसका उपवास करके लगाए गए रासुका का विरोध करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोकतंत्र की हो रही हत्या का विरोध करने के लिए समर्थन दें।

रावत ने कहा कि धान की कटाई शुरू हो गई है लेकिन क्रय केंद्र पूर्ण रूप से नहीं खोले गए हैं, जिन्हें तत्काल खोला जाना चाहिए। इसके साथ ही अन्य प्रदेशों में गन्ने का दाम तय कर दिया गया है तो यहां पर भी तत्काल मूल्य तय किया जाए।

कार्यक्रम में अरुण चौहान, मनोज जोशी एडवोकेट, आशीष अरोरा बोबी, मीनू गुप्ता, मुक्ता सिंह, दीपिका गुड़िया आत्रेय, शशांक सिंह, विमल गुड़िया,अब्दुल सलीम एड., विनोद वात्सल्य, माजिद अली, इन्दर सिंह एडवोकेट, अलका पाल, गौतम मेहरोत्रा, उमा वात्सल्य, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, त्रिलोक अधिकारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख जसपुर रवि डोगरा, मौहम्मद हनीफ, सुहेल खान, ब्रह्मा सिंह पाल, चन्द्र भूषण डोभाल, विकल्प गुड़िया, शफीक अहमद अंसारी, दीपक गुप्ता, रोशनी बेगम, ब्रज शर्मा, टीका सिंह सैनी, महेंद्र लोहिया, राजेश शर्मा, जतिन नरूला, मंसूर अली मंसूरी, मंसूर अली मेफेयर, मनोज पंत, सचिन नाडिग एडवोकेट, अनीस अंसारी, शादाब चौधरी, दिलशाद अंसारी, तौकीर अंसारी, आरिफ अंसारी पार्षद, वसीम, सारिम सैफी, प्रीत बम, रवि ढींगरा, नितिन कौशिक, विकास कौशिक, महेंद्र बेदी, इल्यास माहिगीर, राशिद फारुकी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थेे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here