spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

भारत जोड़ो यात्रा अभियान की की सफलता के लिए कांग्रेस जनों की प्रार्थना

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा अभियान की शुरुआत तमिलनाडु के कन्यापुरी से कश्मीर तक पैदल यात्रा की सफलता के लिए कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर समस्त कांग्रेसजनों ने बुधवार को आर्य समाज मंदिर में सर्व धर्म सद्भावना के अंतर्गत प्रार्थना की गई।

कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह ने बताया कि प्रत्येक दिन 25 किलोमीटर की भारत जोड़ो पदयात्रा होगी और 150 दिन में 3570 किलोमीटर का सफर तय करके कन्याकुमारी से कश्मीर तक पहुंचा जाएगा।

सभा में महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि प्रेम और भाईचारे को फैलाने के मकसद से कांग्रेस ने इस यात्रा का नाम भारत जोड़ो यात्रा रखा गया है।

इस दौरान विमल गुड़िया, मनोज जोशी एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, इंदुमान, अरुण चौहान, इन्दर सिंह एडवोकेट, माजिद अली, महेंद्र लोहिया, रोशनी बेगम, अब्दुल कादिर, विनोद शर्मा होंडा, अजीता शर्मा, इकबाल अदीब, राजेश शर्मा एडवोकेट, हनीफ गुड्डू, मतलूब हुसैन, राजू छीना आदि उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles