spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

काशीपुर : दबंगों ने किया महिला और उसके परिजनों को पीट-पीटकर किया घायल

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : दबंगों ने महिला व उसके परिजनों पर लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम जगतपुर, कुंडेश्वरी निवासी राज कौर ने कुंडेश्वरी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की शाम को लगभग 7ः10 बजे पड़ोस के ही शमशेर सिंह, गुरमीत कौर, सतपाल सिंह, प्रकाश कौर, राकेश सिंह, शुभम, सुमन व कुलदीप ने उसके और उसके परिवार के सदस्यों पर लाठी डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी फरार हो गए। महिला ने कहा कि आरोपियों से मुझे और मेरे पिता की जान को खतरा है। इससे पहले भी आरोपी कई बार हमला कर चुके हैं।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles