शोक दिवस के रूप में नहीं बल्कि विकास के नए संकल्पों के रूप में मनाते हैं लौह पुरुष सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की पुण्यतिथि : दीपिका गुड़िया

0
1434

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एससी गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के संस्थापक, काशीपुर के लौह पुरुष एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय सत्येन्द्र चंद्र गुड़िया की 12 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वप्रथम उनकी पत्नी विमला गुड़िया, पुत्री डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, दामाद डॉ. नीरज आत्रेय तथा समस्त परिवार द्वारा पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात लोक निर्माण विभाग एवं पर्यटन व पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा द्वारा स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Advertisement

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने संस्थान के विधि परिसर में आभासी न्यायालय का फीता काटकर उद्घाटन किया कार्यक्रम में डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर नीरज आत्रेय द्वारा मुख्य अतिथियों को शोल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सत्येंद्र गुड़िया की धर्मपत्नी विमला गुड़िया ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को शोल एवं बुके देकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ. दीपिका गुड़िया द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज का दिन वह दिन है जब उनके मेरे सत्येंद्र चंद गुड़िया हमें छोड़कर आत्मा के अनंत रूप में विलीन हो गए। बावजूद इसके हम उनकी पुण्यतिथि को शोक दिवस के रूप में नहीं बल्कि हर वर्ष विकास के नए संकल्पों के रूप में मनाते हैं। आज गुड़िया जी भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं परंतु उनके आदर्श और सिद्धांत आज भी हमें नई ऊर्जा और ताकत प्रदान करते हैं। वह हमेशा ही हम सब के दिलों में जीवित हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके बताए हुए मार्ग पर ही चलकर समाज में गुड़िया जी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाएं।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास के लिए स्व. सत्येंद्र चंद गुड़िया का योगदान अभूतपूर्व रहा। उन्होंने कहा कि वह कर्म योगी के रूप में एक मिसाल थे। आज भी उनकी कमी हमें महसूस होती है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा एवं विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं तमाम अतिथियों ने सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की पुण्यतिथि पर अपने अपने विचार प्रकट किए।

इस दौरान मीनाक्षी शर्मा, प्रियंका शर्मा, अशोक शर्मा, सुशील गुड़िया, विमल गुड़िया, इंदू मान, निशित गुड़िया, संतोष गुड़िया, कल्पना गुड़िया, मंजू गुड़िया, विकल्प गुड़िया, संकल्प गुड़िया, नूपुर गुड़िया, हर्षित शर्मा, प्रिया शर्मा, यथार्थ आत्रेय, सत्यार्थ आत्रेय, अंकित, प्रत्युश गुड़िया, एनसी बाबा, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, जय सिंह गौतम, कैलाश सहगल, संजय चतुर्वेदी, सरित चतुर्वेदी, डॉ. कीर्ति पंत, शरीफ भारती, डॉक्टर केवल कुमार, डॉ. आरएन सिंह, आशु टंडन, डॉ. निमिषा अग्रवाल, मयंक शर्मा, पवन बक्शी, मनीष अग्रवाल, मनोज कौशिक, शुभम अग्रवाल, निधि अग्रवाल, प्रदीप चौहान, लता शर्मा, चेतन अरोरा, लक्ष्मी गर्ग, संदीप सहगल, डॉ. संजीव गुप्ता, महानाद संपादक विकास अग्रवाल, दिव्या चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।