सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : एसपी ट्रेफिक देहरादून ने रास्तों और पुलों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
– देहरादून से मसूरी क्षेत्र के अनेक स्थानों पर तेज वर्षा के कारण मार्ग बंद हैं।
– प्रेम नगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास पुल क्षतिग्रस्त है।
– सहस्रधारा रोड पर अनेक स्थानों पर जलभराव/बादल फटने/ अतिवृष्टि की सूचना प्राप्त हुई है, जिससे उक्त मार्ग पर यातायात में आंशिक रुकावट है।
– नेपाली फार्म से देहरादून के बीच कुछ स्थानों पर पुल क्षतिग्रस्त है।
एसपी ट्रेफिक देहरादून ने देहरादूनवासियों/पर्यटकों से अपील की है कि आज दिनांक 16.9.2025 को यथासंभव अपने निवास स्थान पर ही रहें, अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर ट्रेवल करने से बचें।
किसी भी जानकारी हेतु पुलिस कंट्रोल रूम देहरादून के हेल्पलाइन नं. 112 व 7579278154 पर संपर्क करें।
#dehradun



