spot_img
spot_img
Saturday, August 29, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : लोअर माल रोड नैनीताल में यातायात प्रतिबंधित

नैनीताल (महानाद) : डीएम के आदेश पर लोअर माल रोड नैनीताल में यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है।

उक्त आदेश जारी करते हुए एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, नैनीताल द्वारा दिनांक 15.09.2025 से लोअर माल रोड (ग्राण्ड होटल के समीप), नैनीताल के भू-धसांव वाले हिस्से में दीर्घकालीक उपचारात्मक निर्माण कार्य प्रारम्भ किए जाने एवं उक्त के दृष्टिगत मार्ग में यातायात संचालन सुरक्षित न होना सूचित किया गया है।

अतः तल्लीताल चर्च के सामने, लोअर माल रोड से लोअर माल रोड, मल्लीताल तक वाहनों का प्रवेश एवं निकासी, सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से प्रतिबन्धित की जाती है। उक्त अवधि में अपर माल रोड में सायं 6ः00 बजे से सायं 8ः00 बजे तक पूर्व में जारी वाहन प्रतिबन्ध सम्बन्धित आदेश को अतिक्रमित करते हुए वन-वे यातायात सुचारू रखने के आदेश पारित किए जाते हैं। उक्त आदेश ततकाल प्रभाव से लागू हो गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles