spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी ने की केंद्रीय बजट पर चर्चा

मोहित गोयल
भिकियासैंण (महानाद) : सल्ट विधायक महेश जीना के आवास पर रानीखेत जिले की महिला मोर्चा कार्यकारिणी द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें केंद्रीय बजट पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी विमला रावत ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रानीखेत जिले की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू रावत द्वारा की गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक महेश जीना की पत्नी अंजू जीना रहीं। कार्यक्रम का संचालन रजनी पपनोई ने किया।

चर्चा में भाजपा महिला मोर्चा की जस्सी देवी, लक्ष्मी देवी, चंद्रा भाकुनी, चंद्रा पटवाल, गीता, माया, शोभा, प्रेमा बिष्ट, गणेशी देवी, चंपा देवी, तुलसी देवी, सरिता, विमला, हंसी, रेखा आर्य आदि अनेकों कार्यकर्तियाँ मौजूद रहीं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles