spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

काशीपुर : डिवाइडर निर्माण की बची निर्माण सामग्री ने कर दिया व्यापारी का नुकसान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : रामनगर रोड पर बन रहे डिवाइडर की बची निर्माण सामग्री के कारण आज एक व्यापारी का नुकसान हो गया।

बता दें कि रामनगर रोड पर टूरिस्ट रेस्टोरेंट के सामने दर्पण अग्रवाल का शोरूम है। आज कल रामनगर रोड पर डिवाइडर बनाने का कार्य जारी है और ठेकेदार ने डिवाइडर बनाने के बाद बची रेता बजरी को ऐसे ही खुले में छोड़ रखा है। जिस कारण आज उधर से गुजर रहे ट्रक के टायर से एक पत्थर दर्पण अग्रवाल के शोरूम के शीशे से जा टकराया जिससे उनका शीशा चकनाचूर हो गया।

मामले की जानकार देते हुए व्यापारी दर्पण अग्रवाल ने बताया कि वे ठेकेदार से लगातार कह रहे थे कि बची हुई निर्माण सामग्री को सड़क से हटा ले। इस कारण कोई भी हादसा हो सकता है। लेकिन ठेकेदार ने उनकी बात नहीं मानी और आखिरकार उनका ही नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि शीशे की कीमत 20 हजार रुपये है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles