spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

डीएम उधम सिंह नगर ने फिर बदला स्कूलों का टाइम

रुद्रपुर (महानाद) : डीएम उधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया ने एक बार फिर से स्कूलों का टाइम बदल दिया है।

अपने पूर्व के आदेश को संशोधिम करते हुए डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि कार्यालय आदेश संख्या-291 दिनांक 29 अप्रैल 2025 के क्रम में ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत जनपद में संचालित (कक्षा 1 से 12 तक) समस्त राजकीय सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों की समय सारणी को ग्रीष्मकाल के दौरान अल्पकाल समय प्रातः 07ः00 बजे से प्रातः 11ः30 बजे तक संचालित करने के आदेश दिये गये थे।

जनपद के विद्यालयों में ग्रीष्म ऋतु से विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था / उचित प्रबन्धन बनाये रखते हुये विद्यालयों में पाठ्यक्रम गतिविधियों की निरन्तरता के दृष्टिगत उक्त पत्र में अंकित समय सारणी में आंशिक संशोधन करते हुये समय प्रातः 07ः00 बजे से अपरान्ह 12ः00 बजे तक किये जाने हेतु आदेश प्रभावी किये जाते हैं।

उपरोक्त आदेश के विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा 51 (ख) के सुसंगत प्राविधानों को उल्लंघन माना जायेगा।

संसोधित आदेश स्कूल

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles